झुंझुनू
गुढ़ागौड़जी में तथागत गौतमबुद्ध पूर्णिमा पर एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। कस्बे के किसान काॅलोनी में अध्यापक ताराचंद कांटीवाल के निज आवास पर बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के सानिध्य में तथागत गौतम बुद्ध पूर्णिमा पर एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बौद्ध विहार जय पहाड़ी के भंते विनयपाल और गांवड़ी गणेश्वर धाम नीमकाथाना के महंत किशननाथ महाराज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बामसेफ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिंह सौंथली द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत गौतम बुद्ध और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाकर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में भंते विनयपाल ने महात्मा गौतम बुद्ध के उपदेश शांति, अहिंसा, करुणा और समानता को जन जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। वहीं उपस्थित लोगों को पंचशील सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि बुद्ध का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वर्तमान समय में बुद्ध के विचारों को अपनाकर ही समाज में व्याप्त भेदभाव, हिंसा और अशांति को समाप्त किया जा सकता है। इसके बाद सुरेश कुलौद जत्था द्वारा बुद्ध और अंबेडकर के भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान संजय कांटीवाल, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज खाजपुरिया, विजेन्द्र भीमप्रेमी, महेंद्र सौथली, शिव कुमार मोर्या प्रदेश समीक्षा प्रभारी, रवींद्र माली बामसेफ प्रभारी राजस्थान, एडवोकेट ओमप्रकाश सेवदा, सूर्य प्रकाश तंवर जिला महासचिव बामसेफ, सुरेश कुलौद लोक कलाकार जत्था, सुमेर सिंह क्षेत्रिय मूलनिवासी महासंघ, चौथमल सौंकरिया, हरलाल बड़वानी, जयदेव बड़वानी, चरणजीत छापोली, वेदपाल मूलनिवासी, सुरज्ञान मीणा, गोविंद चिराना, सुरेश बामलास, रामस्वरूप खिरोड़, संजय खिरोड़ सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।



