अमरोहा

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी की तलाश में जुटी पुलिस।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
 अमरोहा के थाना सैद नंगली  क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर पड़ोसी के घर बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करते हुए पड़ोसी महिला ने आरोपी को देखा और नाबालिग युवती के घर जाकर बता दिया। शिकायत लेकर पीड़िता के परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो उनकी पिटाई कर दी। मंगलवार की देर रात पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।इस घटना के बाद से पीड़िता का परिवार गहरे सदमे में है।
​पीड़ित छात्रा के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी, गांव में ही रहता है, छात्रा को घर से बुलाकर पड़ोसी के घर ले गया और वहां इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी। तहरीर लेकर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button