बरेली

स्मार्ट सिटी का एक और बड़ा घोटाला

नौकरी स्मार्ट सिटी बरेली में और काम हो रहा दिल्ली में

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो         

  बरेली : जिला अस्पताल में रोड पार करने के लिए बने हुए फ्लाईओवर पर लिफ्ट की व्यवस्था है जो बंद पड़ी हुई है इससे बड़ी बात यह है की लिफ्ट में जिस व्यक्ति की ड्यूटी लगी है  उसने बताया कि वह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से है बड़ी बात यह है कि वह खुद दिल्ली में नौकरी कर रहा है और तनख्वाह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से दी जा रही है, समाजवादी पार्टी के नेता मयंक शुक्ला  जिला अस्पताल पहुंचे तो यह मामला उनकी जानकारी में आया उन्होंने कहा है कि यह प्रकरण जांच का विषय है जिलाधिकारी और नगर आयुक्त महोदय को संज्ञान में लेकर इस मामले की जांच करवाना चाहिए  व्यक्ति दिल्ली में ड्यूटी कर रहा है और बरेली स्मार्ट प्रोजेक्ट से उसकी सैलरी दी जा रही है ,यह तो जनता के पैसे का  दुरुपयोग हो रहा है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button