कैराना

कब्रिस्तान की भूमि पर विवाद, पीड़ित परिवार ने एसडीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कस्बे के मोहल्ला खेलकलां क्षेत्र में कब्रिस्तान की भूमि को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित परिवार ने उपजिलाधिकारी कैराना को प्रार्थना-पत्र देकर अपनी निजी भूमि पर चारदीवारी व साफ-सफाई कार्य कराने के दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध व धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
बुधवार को एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि खसरा संख्या 515/1, 515/2, 514 व 520 स्थित भूमि उनके पूर्वजों के नाम दर्ज है। आरोप है कि उक्त भूमि का वर्षों से कब्रिस्तान और मजार के रूप में उपयोग होता आ रहा है, जहां उनके परिवार के लोग अपने मृतकों को दफनाते रहे हैं। प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि मंगलवार को परिवार के लोग भूमि पर चारदीवारी निर्माण और साफ-सफाई का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और भूमि को अपनी बताते हुए कार्य रुकवा दिया। विरोध करने पर कहासुनी की स्थिति बन गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नक्शा व खतौनी में भूमि उनके पूर्वजों के नाम दर्ज होने के बावजूद उन्हें कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने एसडीएम से मांग की है कि भूमि पर निर्माण व साफ-सफाई कार्य शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस बल और हल्का लेखपाल की मौजूदगी उपलब्ध कराई जाए। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की बात कही जा रही है। शिकायती पत्र मेहराज, साबिर,नसीम,अफसर व शसमशाद सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के हस्ताक्षरयुक्त है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button