जालौन

फूटी पाइपलाइन ने बिगाड़ी लौना रोड की सूरत

सड़क बनी तालाब — गहरे गड्ढों से हर पल हादसे का खतरा 

अनूप शुक्ला के मकान से इंडियन गैस एजेंसी तक जलभराव; ग्रामीणों व राहगीरों ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन। नगर के लौना रोड पर फूटी पानी की पाइपलाइन ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। अनूप शुक्ला के मकान से लेकर इंडियन गैस एजेंसी तक सड़क पर लगातार पानी बहने से पूरे मार्ग पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे सड़क दलदल में तब्दील हो गई है।
जानकारी के अनुसार पाइपलाइन लीकेज के चलते सड़क कई स्थानों पर धंस गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन फिसलन और गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि यह मार्ग जालौन से हरदोई गुर्जर  मेन रोड से जुड़ा प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। साथ ही इस रास्ते से एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण भी गुजरते हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग अब तक लापरवाह बना हुआ है। मोहल्लेवासियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि लीकेज पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराकर सड़क के गड्ढों को भरवाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले व्यवस्था दुरुस्त हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button