कैराना

14 चोरी की बाइक बरामद

कैराना पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय वाहन चोर, बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री बना रखी थी ‘सेफ हाइडआउट’

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशानदेही पर 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद बाइक दिल्ली, हरियाणा व आसपास के क्षेत्रों से चोरी की गई बताई जा रही हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति चेकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला व क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के नेतृत्व में कैराना पुलिस ने कैराना-शामली बाईपास पुल के पास चेकिंग के दौरान आरोपी नदीम पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम लिलौन थाना कोतवाली शामली को एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने कई सनसनीखेज खुलासे किए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने भूरा-बराला रोड स्थित बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री के खंडहर से 13 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों शारिक निवासी कैराना तथा परवेज उर्फ फौजी निवासी ग्राम कुरड़ी थाना छपरौली जनपद बागपत के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह दिल्ली और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर छिपा देता था। बाद में सभी वाहनों को एकत्र कर फर्जी तरीके से बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था।बरामद मोटरसाइकिलों में हीरो स्प्लेंडर, बजाज पल्सर, प्लेटिना, डिस्कवर, होंडा शाइन और HF डीलक्स जैसी कई बाइक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नदीम का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ शामली और कांधला थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, मारपीट व धमकी जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है। कैराना प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button