अमरोहा

बार एसोसिएशन तहसील हसनपुर में भाजपा की जीत पर अधिवक्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 अमरोहा हसनपुर। पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने की खबर मिलते ही अमरोहा के  तहसील हसनपुर स्थित बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और जीत को ऐतिहासिक बताया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की विजय है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकारें जनहित में कार्य करते हुए देश और राज्यों को विकास की नई दिशा देंगी। कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर वीर सिंह एडवोकेट, महावीर सिंह चौहान एडवोकेट, महीपाल जी एडवोकेट, जयकुमार राणा एडवोकेट, सुवोध शर्मा एडवोकेट, शेर सिंह भड़ाना एडवोकेट, जयप्रकाश एडवोकेट, वीर सिंह त्यागी एडवोकेट, विजय पाल सैनी एडवोकेट सहित आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button