ललितपुर
ललितपुर के ओमकरण सिंह गौर को मिली मास्टर ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट की डिग्री
भोपाल में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल सहित गणमान्य अतिथियों ने किया सम्मानित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद के लिए गर्व का क्षण उस समय देखने को मिला जब ललितपुर के युवा ओमकरण सिंह गौर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एल.एन. मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में मास्टर ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट की डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंगूभाई पटेल रहे। इस अवसर पर राजीव शुक्ला तथा रवि किशन भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने ओमकरण सिंह गौर को डिग्री भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ओमकरण सिंह गौर की इस उपलब्धि से ललितपुर में खुशी का माहौल है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि ओमकरण सिंह की यह सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हॉस्पिटल मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर ओमकरण सिंह गौर ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे ललितपुर का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रभर से बधाइयों का सिलसिला जारी हैं।


