खैरथल

एसीबी ने विधुत विभाग के लाइन मैंन को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल–तिजारा: अलवर एसीबी की टीम ने गुरुवार को किशनगढ़बास में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक लाइनमैन को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।कार्रवाई अलवर एसीबी के डिप्टी एसपी शब्बीर खान के नेतृत्व में की गई। एसीबी टीम ने एक योजनाबद्ध ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया, इसके तहत आरोपी लाइनमैन को रिश्वत की रकम लेते ही मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी उपभोक्ता से वीसीआर नहीं भरने और कार्रवाई दबाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।आरोपी लाइनमैन का नाम संदीप यादव  है, जो बिजली विभाग की विजिलेंस शाखा में तैनात था। इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।

एसीबी की टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले से जुड़े सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button