खैरथल
पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र अग्रवाल ‘नन्नू’ का अग्रसेन सर्किल पर भव्य स्वागत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। स्थानीय वार्ड नंबर 16 के नवनियुक्त पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र अग्रवाल उर्फ नन्नू का अग्रवाल समाज एवं सर्व समाज द्वारा अग्रसेन सर्किल पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवियों और नागरिकों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश-समाज की समृद्धि की कामना की और एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज संस्थान, खैरथल की समस्त कार्यकारिणी सहित सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष मनोज गर्ग, उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अशोक बंसल, वरुण डाटा, नरेश मित्तल, पंकज गोयल, मुकेश गर्ग, नवीन मंगल, नवीन अग्रवाल, यश अग्रवाल, योगेश गर्ग, नितिन अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, लालचंद अग्रवाल, महावीर गर्ग, मुकेश गर्ग (सराय वाले) और चेतन अग्रवाल सहित अग्रबंधुओं ने नरेंद्र अग्रवाल को बधाई देते हुए वार्ड के विकास की उम्मीद जताई।



