मथुरा

मथुरा-वृंदावन में बिना मानकों के चल रहे होटल और गेस्ट हाउस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र ने मथुरा और वृंदावन क्षेत्र में संचालित होटल, गेस्ट हाउस और सरायों का औचक निरीक्षण किया। छटीकरा मार्ग से प्रेम मंदिर, चैतन्य विहार और रुकमणी विहार तक किए गए निरीक्षण में होटल मिडास, सुख प्यारी धाम, श्री वसुधा धाम, श्री राधा रमन कृष्णा कुंज, श्री दामोदर धाम और अनुकम्पा धाम समेत कुल 22 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इनमें अनियमितताएं उजागर हुईं, जिसमें पाया गया कि अधिकांश संचालकों ने पंजीकरण तक नहीं कराया है। कई होटलों पर न तो अग्निशमन विभाग की एनओसी मिली और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। रजिस्टर में अतिथियों का विवरण भी अधूरा पाया गया, जो पर्यटन मानकों का सीधा उल्लंघन है। नगर मजिस्ट्रेट ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर निर्देशित किया है कि वे तत्काल पर्यटन विभाग से पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करें, अन्यथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर प्रतिष्ठान सील किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सराय एक्ट के तहत पुलिस, खाद्य सुरक्षा, अग्निशमन, विद्युत और पर्यावरण जैसे विभागों से एनओसी लेना अनिवार्य है, जिसके बाद ही पर्यटन कार्यालय या कलेक्ट्रेट से निःशुल्क पंजीकरण कराया जा सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button