शामली

सेवा पखवाड़े में प्रसिद्धमोहन जोड़ पर चला स्वच्छता अभियान

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई कर लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के प्रसिद्धमोहन जोड़ पर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने अभियान के दौरान आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला संयोजक योगेश ओर विधानसभा संयोजक बंटी चौधरी के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर प्रत्येक व्यक्ति की दैनिक जिम्मेदारी बननी चाहिए। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। विधानसभा संयोजक बंटी चौधरी ने कहा कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा और स्वच्छता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से अपने आसपास के स्थानों को साफ रखने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा, जब प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
इस दौरान भोपाल चौधरी, रमेश पवार, आलोक शर्मा, आकाश शर्मा, नवीन वाल्मीकि, सुनीता नामदेव, सोनू कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button