ललितपुर

आईजीआरएस निस्तारण में ललितपुर पुलिस का प्रदेश में परचम

15 थानों ने हासिल किया प्रथम स्थान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जनशिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में ललितपुर पुलिस ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के अंतर्गत माह अप्रैल 2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद ललितपुर के 15 थानों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के मूल्यांकन में यह उपलब्धि दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन पोर्टल, समाधान दिवस तथा उच्चाधिकारियों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गंभीरता के साथ निस्तारण किया गया। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं शत-प्रतिशत निस्तारण के चलते जनपद के 15 थानों को प्रदेश में शीर्ष स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाने की घोषणा की तथा भविष्य में भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले थानों में कोतवाली ललितपुर, जखौरा, जाखलौन, मदनपुर, नाराहट, बानपुर, बार, पाली, महरौनी, तालबेहट, सौजना, मड़ावरा, महिला थाना ललितपुर, बालाबेहट और पूराकला शामिल हैं। ललितपुर पुलिस की इस उपलब्धि से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है, वहीं आमजन में भी पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button