बरेली

स्काईवॉक व संजय कम्युनिटी सेंटर की निगम खुद संभालेगा कमान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। स्काईवॉक व संजय कम्युनिटी सरोवर के संचालन को लेकर नगर निगम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। निजी एजेंसियों की मनमानी और ऊंची निविदा दरों के कारण लटकी इन दोनों परियोजनाओं को अब नगर निगम खुद चलाने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में निगम ने मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगभग 11.33 करोड़ रुपये की लागत से पटेल चौक पर स्काईवॉक का निर्माण किया गया है। यहां चौकी चौराहा, बरेली कॉलेज रोड और चौपुला की ओर जाने वाले राहगीरों के लिए आवागमन सुगम होने के साथ-साथ 80 दुकानों के माध्यम से खान-पान और खरीदारी की विशेष सुविधा मिलेगी। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने राजस्व वृद्धि पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परियोजनाओं के लिए नए सिरे से ””रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल”” (आएफपी) तैयार किया जाए, जिसमें धनराशि और नियम पहले से स्पष्ट हों। यदि एजेंसियां नियमों के दायरे में नहीं आती हैं, तो नगर निगम अपनी टीम के जरिए इसे सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करेगा। अधिकारियों का कहना है इस विषय पर वरिष्ठ अफसरों के साथ अंतिम दौर का मंथन जारी है। दावा है निजी ठेकेदारों के हाथों में खेलने के बजाय खुद संचालन करने से नगर निगम के खजाने में भी सीधे राजस्व की बढ़ोतरी होगी।
स्मार्ट सिटी सीईओ संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि स्मार्ट सिटी की इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर नगर निगम बेहद गंभीर है। निजी एजेंसियों की ओर से निविदा में मनमानी दरों के कारण राजस्व का नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसीलिए अब निगम ने खुद संचालन की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। मंडलायुक्त से हरी झंडी मिलते ही स्काईवॉक और सरोवर परिसर को सुव्यवस्थित ढंग से चालू कर दिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button