जालौन

डीएम ने स्वयं की स्व-गणना कर दिया संदेश, आज से जनपद में शुरू हुआ स्व-गणना अभियान 

 घर बैठे ऑनलाइन करें जनगणना, सही जानकारी से मजबूत होगी विकास की नींव 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना अभियान 7 मई 2026 से जनपद जालौन में प्रारंभ हो गया। अभियान की शुरुआत के साथ ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी स्व-गणना कर जनपदवासियों को जनगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्व-गणना अभियान 7 मई से 21 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। नागरिक भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल ेम.बमदेने.हवअ.पद पर मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी सत्यापन कर घर बैठे अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश और समाज के समग्र विकास का आधार है। सही जानकारी के आधार पर ही सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, आवास, रोजगार एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी रूपरेखा तैयार करती है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जनगणना को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि स्व-गणना करते समय परिवार से संबंधित सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक एवं सही-सही दर्ज करें। विशेष रूप से परिवार द्वारा सर्वाधिक उपयोग किए जाने वाले मुख्य अनाज का विवरण सही भरें, ताकि भविष्य की योजनाओं का बेहतर आकलन किया जा सके। स्व-गणना पूर्ण होने के बाद प्रत्येक परिवार को एक नंबर प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। बाद में जब प्रगणक घर पहुंचेगा तो नागरिकों को वही दिखानी होगी, जिसके आधार पर जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए जनगणना हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है। जनपद प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग स्व-गणना प्रक्रिया से जुड़ सकें। प्रशासन का लक्ष्य है कि जनपद जालौन जनगणना-2027 में प्रदेश के अग्रणी जनपदों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button