जालौन

इश्क में नाबालिग को भगाने के आरोपी को सिरसाकलार पुलिस ने दबोचा

किशोरी पहले ही हो चुकी थी सकुशल बरामद, विशेष में मिली सफलता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। थाना सिरसा कलार पुलिस ने अपहरण के एक चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मई 2026 को ग्राम लहर कनार निवासी रामकिशोर पुत्र मानसिंह ने थाना सिरसा कलार में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी लगभग 16 वर्षीय पुत्री संतोषी को आरोपी धनसिंह पुत्र सुरेंद्र चंद्र निवासी ग्राम धूता बाराही थाना रामपुरा बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। मामले में थाना सिरसा कलार पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 36/2026 धारा 137 (2), 87 बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 3 मई को किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। वहीं घटना के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। बुधवार 6 मई को थाना सिरसाकलार पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान लहरकनार मोड़ के पास से आरोपी धनसिंह (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी वरुण प्रताप, उप निरीक्षक सुभाष चंद्र एवं कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button