बरेली

बदायूं रोड पर चलना संभलकर, निर्माण एजेंसी की लापरवाही से बिनावर तक कई जगह खतरा 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। गंगा एक्सप्रेस वे शुरू होने के बाद भी मथुरा रोड की अड़चनें प्रयागराज और मेरठ को बरेली के करीब नही आने दे रहीं। बरेली-बदायूं मार्ग के चौड़ीकरण में देरी, जगह-जगह खतरनाक डाइवर्जन और रास्ते पर धूल के गुबार सुबह से रात तक जाम का कारण बन रहे हैं। हालात इतने बुरे कि जितना समय एक्सप्रेस वे के जरिए दिल्ली-लखनऊ का सफर करने में लग रहे हैं, उससे ज्यादा टाइम बिनावर तक पहुंचने में खर्च हो रहा है। एनएचएआई यात्रियों की सुविधा के लिए खेद तो जता रहा है मगर निर्माण एजेंसी की ढिलाई पर ब्रेक नहीं लगा पा रहा।
प्रयागराज-और मेरठ को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे ने बरेली-पीलीभीत को सुपर स्पीड सफर के हसीन सपने तो दिखाए हैं मगर बदायूं रोड चौड़ीकरण योजना की दुश्वारियों ने उम्मीदों पर ग्रहण लगाने का काम किया है। बेतरतीब डायवर्जन से लगने वाले जाम और धूल में दबी सड़क सबको संकट में डाल रही है। बरेली से दिल्ली या लखनऊ जाने के लिए वाहन सवार एक्सप्रेस-वे का रुख तो कर रहे हैं, पर बिनावर कट तक पहुंचने में ही सबका पसीना छूट रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button