मथुरा
सांसद हेमामालिनी 20 मई तक मथुरा में रहेंगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी आगामी 20 मई तक मथुरा में रहेंगी। वह यहां आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहीं करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगी। मुख्य आकर्षण नगर निगम का मेरो मथुरा एप और गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण रहेगा। रविवार रात तक मथुरा पहुंचने के बाद 11 मई को सांसद का दिन आरक्षित रहेगा। 12 मई को दोपहर 12 बजे अग्रवाल सेवा सदन में बलदेव नगर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शुभारंभ करेंगीं। 13 मई को दोपहर 12 बजे भक्ति वेदांत हॉस्पिटल में आईओसीएल की ओर से कराए गए कार्यों का लोकार्पण करेंगीं। 14 मई को दोपहर 12 बजे गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में 500 सोलर लाइटों का लोकार्पण एवं नगर निगम मथुरा-वृंदावन के मेरो मथुरा एप की लॉन्चिंग करेंगीं। 15 मई को दोपहर 12 बजे वार्ड-38 पुष्पा धाम कॉलोनी (दामोदरपुरा) में आवास विकास परिषद की ओर से निर्मित 1 किमी सीसी मार्ग का उद्घाटन करेंगीं। सांसद 16 मई को दोपहर 12 बजे संस्कृति यूनिवर्सिटी में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ करेंगी। 17 मई को शाम 6 बजे गीता शोध संस्थान में कृष्ण भक्ति पद पुस्तक के विमोचन समारोह में शामिल होंगी। 18 मई को सुबह 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करेंगीं। 19 मई को सांसद का दिन आरक्षित रहेगा जबकि 20 मई को सुबह 11 बजे भिक्षा मुक्त मथुरा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगीं।



