मथुरा
भजन गायिका से एक साल तक किया दुष्कर्म

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। फरह में भजन गायिका को शादी करने की बात कहकर एक वर्ष तक दुष्कर्म किया गया। गायिक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामला फरह थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गायिका जागरण आदि कार्यक्रमों में भजन गाती हैं। इस दौरान उसके संपर्क में दौताना थाना कोसीकला निवासी दीपक सैनी आया। दीपक भी भजन, जागरण आदि में कीपैड बजाता है। दोनों में जान पहचान के बाद नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है दीपक ने भजन गायिका से शादी करने का वादा करते हुए 1 वर्ष से ज्यादा समय तक अलग अलग जगहों पर दुष्कर्म किया। इस कार्य में दीपक के साथी दौताना निवासी टेकन ने भी उसका साथ दिया। भजन गायिका ने जब दीपक से शादी करने को कहा तो 21 अप्रैल को उसने मना कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। एसएसपी के आदेश पर फरह पुलिस ने दीपक और उसके मित्र टेकन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।



