गोड्डा
झारखंड मुक्ति मोर्चा छात्र इकाई व युवा मोर्चा ने कारगिल चौक पर किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा । देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG जो 03 मई 26 को पूरे देश में आयोजित की गई थी। उस परीक्षा में पेपर लीक होने और परीक्षा में घोर अनियमितता की खबर फैलने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 12 मई 26 को इस प्रवेश परीक्षा को रद्द कर दिया गया। इस परीक्षा में 22 लाख 79 हजार छात्रों ने भाग लिया था। इस परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्रों का भविष्य गर्त में चला गया। उन बच्चों के परिवार के लाखों लोगों के सपनों को चूर-चूर कर दिया गया। इसके लिए कोई दोषी है तो केन्द्र में बैठी हुई भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्वेन्द्र प्रधान है। इसी आक्रोश में झारखंड मुक्ति मोर्चा की छात्र इकाई एवं युवा मोर्चा द्वारा कारगिल चौंक, गोड्डा में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्वेन्द्र प्रधान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र, छात्राएं एवं युवा मौजूद थे। छात्रों ने मांग किया की नीट परीक्षा को लीक करने वाले गुनहगारों को फांसी दो। केंद्रीय शिक्षा मंत्री हाय हाय। केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो। नरेन्द्र मोदी हाय हाय। नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA को भंग करो आदि नारा बुलंद किया। वहीं, जिला अध्यक्ष प्रो प्रेम नन्दन कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में चार बार नीट परीक्षा में पेपर लीक हुआ। इनके 10 वर्षों के शासन काल में कुल 89 परीक्षा में पेपर लीक हुआ। और पेपर लीक कोई और नहीं बीजेपी पार्टी के नेता ही करते हैं। प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री में जरा सा भी नैतिकता बची है तो उन्हें देश के विद्यार्थियों के माफी मांगते हुए इस्तीफा देना चाहिए। लेकिन ये बेशर्मी बीजेपी की नेतृत्व बाली सरकार किसान विरोधी, महिला विरोधी, छात्र विरोधी है ये उन्होंने अपने क्रियाकलापों से साबित कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र मोर्चा के देवराज, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेश हांसदा, उपाध्यक्ष इंद्रजीत पंडित, मृत्युजंय सिंह, श्याम हेंब्रम, केंद्रीय समिति सदस्य श्रवण मंडल, मेरी सोरेन, पुष्पेंद्र टुडू, इरफान आलम, प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा , सुल्तान अहमद, यूसुफ अंसारी, बिनोद मुर्मू, तालाबाबू हांसदा, सुनील हेंब्रम, रामचंद्र सोरेन, शत्रुघ्न सिंह, बालमुकुंद महतो, राजकुमार दास, प्रशांत भगत, सुमन सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र एवं युवा शामिल थे।




