जालौन
एसडीओ की मनमानी बिना कारण बताऐ काटी घरों की लाईन उपभोक्ता परेशान
उपभोक्ता का कहना हर महीने भरते बिल फिर भी काटी डोरी
एसडीओ अपनी भ्रष्ट कार्यशैली मे नही कर रहे बदलाव उपभोक्ताओं का करते शोषण
माधौगढ़ (जालौन)। न्याय पंचायत ईटों क्षेत्र के कस्बा में विघुत विभाग के एसडीओ के द्वारा चेकिंग की जा रही है। यह भी कह सकते है कि एसडीओ निखिल जिन्दल के द्वारा विघुत चैकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं को ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है प्रताड़ित किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अबैध तरीके से धन उगाही की व्यवस्था की जा रही है। एसडीओ के द्वारा जिस तरह उपभोक्ताओं को परेशान करके शोषण किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता और ग्रामीणों में उपभोक्ताओं में विघुत विभाग के खिलाफ आक्रोश पनपता जा रहा है। योगी सरकार मंे ंभी भ्रष्ट अधिकारी अपनी कार्य शैली में बदलाव नही कर पा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसडीओ पूर्व मे झासी मीटर एसडीओ के पद पर कार्यरत रहा है। वहां इसके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे है द्य बहुत बड़ा भ्रष्टाचार किया है जांच का बिषय है। अभी वर्तमान में एसडीओ निखिल जिन्दल कुठौंद मंे तैनात है। लेकिन इसकी भ्रष्टाचारी नीति में कोई भी बदलाव नही हुआ है। उपभोक्ता हरिओम निवासी ईटो के द्वारा बताया गया है कि हमारा विघुत बिल जमा है हम हर महीने बिल भरते है। फिर हमारी लाईन एसडीओ ने कटवा दी है। एसडीओ ने लाईन मैन से कहकर हमारी डोरी खम्भे से कटवा दी। हमारे कारण पूछने पर कि हमारी लाईन क्यों कटवा दी। तो एसडीओ ने कहा हमने कटवा दी हमारा मन है। बिना कारण बताऐ दबंग स्टाईल मे एसडीओ लाईन कटवा कर चले गये। एसडीओ उपभोक्ताओं से पैसा ऐठने के लिए हर रोज नये नये पैतरे निकाल रहे है। एसडीओ उपभोक्ताओं को मुकदमा लिखा देने की धमकी देकर डराते है धमकाते है। तांडव करते है और जेब भरने का काम करते है। एसडीओ सरकार और सविधान के अनुसार नौकरी नही कर रहे है। अपनी मन मर्जी से नौकरी और कार्य कर रहे है। सरकार और विघुत विभाग की छबि को धूमिल करने का काम कर रहे। जिम्मेदार अधिकारियो को संज्ञान लेना चाहिए और भ्रष्ट और भ्रष्टाचार मे लिप्त एसडीओ की जांच कर कार्यवाही करना चाहिए जिससे ग्रामीणों और उपभोक्ताओं का शोषण होने बच सके।
