बरेली

सामाजिक समरसता को लेकर 27 मई को ईद-उल-जुहा को लेकर कोतवाली में हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो   
बरेली। शहर की कोतवाली में एक सामाजिक समरसता को लेकर आगामी 27 मई 2026 का ईद-उल-जुहा को लेकर कोतवाली में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी त्योहार को मिलजुल कर ष्षान्ति पूर्वक ढंग से मनाए जाने की अपील की गई।
इस मौके पर औपचारिक कम और आत्मीयता अधिक दिखाई दी। बैठक की अध्यक्षता कोतवाल धनंजय पांडे ने करते हुए शहर की शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था से ही नहीं बल्कि नागरिकों के परस्पर विश्वास और सहभागिता से कायम रहती है। इसलिए सभी को सभी त्योहारो पर मिलजुल कर शांतिपूर्ण ढंग से सद्भाव के साथ त्योहार बनाने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार समाज सेवी सिविल कमांडो जनार्दन आचार्य ने कहा कहा एकता के साथ नियम, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस आपकी हमारी सुरक्षा के लिए दिन-रात सर्तक रहकर सेवा करती है। बैठक में मुख्य रूप से दरगाह आला हजरत  से हाजी जावेद, सभासद नीरज कुमार, महेश पंडित, मोहम्मद कासिम, दरगाह आला हजरत से हाजी जावेद, मोहम्मद कासिम, पार्षद पति मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद कुरेशी, बिलाल खान, महेश पंडित, नईम बब्बू, लवलीन कपूर, जनार्दन आचार्य, सब इंस्पेक्टर क्राइम आदेश कुमार, एसआई वीर सिंह यादव, कुतुबखाना चौकी प्रभारी अनूप सिंह, बिहारीपुर चौकी प्रभारी रोहित सिंह आदि समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button