खैरथल

राजमिस्त्री मजदूर यूनियन खैरथल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन 

प्रमोद ठेकेदार बने अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला अलवर राजस्थान राजमिस्त्री मजदूर यूनियन शाखा खैरथल की बैठक शनिवार  को जाटव समाज धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में गोपी राम की अध्यक्षता में  से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठन को मजबूत बनाने और मजदूरों के हितों की रक्षा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान चर्चा के बाद सर्व सहमति से प्रमोद ठेकेदार को अध्यक्ष  वहीं संरक्षक पद पर रूपचंद, उपाध्यक्ष पद पर प्रह्लाद एवं राजेंद्र योगी, महासचिव पद पर राजपाल, कोषाध्यक्ष पद पर गंगाराम तथा अन्य पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने तथा मजदूर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहने का भरोसा दिलाया। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ।
जिला बचाओं संघर्ष समिति ने भी प्रमोद ठेकेदार के अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए माला पहनाकर बधाई दी।और पूरी कार्यकारिणी का सम्मान किया इस मौके पर गिरीश डाटा, रामचंद्र कामरेड, दीपक चौधरी, महेंद्र जांगिड सहित अन्य धरनार्थी मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button