खैरथल

बैठक में जिला प्रमुख को उचित सम्मान नहीं मिलने पर जाट समाज संगठनो ने जताया रोष

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल। अलवर में आयोजित जनप्रतिनिधियों की बैठक में जिला प्रमुख को उचित स्थान व सम्मान नहीं दिए जाने के विरोध में जाट समाज संगठनों में रोष व्याप्त है। इसी को लेकर चौधरी चरण सिंह विकास समिति परगना जिंदोली मुख्यालय ततारपुर चौराहे के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसडीएम मुंडावर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि अलवर में आयोजित बैठक के दौरान जिला प्रमुख को कथित रूप से बाहर खड़ा रखा गया तथा बैठने की समुचित व्यवस्था भी नहीं दी गई। समाज के लोगों ने इसे जनप्रतिनिधियों के सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि जिला प्रमुख एक संवैधानिक पद है और जनप्रतिनिधियों का सम्मान बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में जनप्रतिनिधियों के सम्मान और प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और समाज के कई लोग मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो समाज स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button