गोड्डा

ईसीएल प्रभावित बच्चों को तकनीकी शिक्षा में प्राथमिकता दिलाने की मांग

 महागामा के युवाओं के लिए बड़ी पहल

 नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने ईसीएल सैफाली आईटीआई उपप्राचार्य से की अहम मुलाकात
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा : महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने अपने आवासीय कार्यालय में ईसीएल सैफ़ाली आईटीआई कॉलेज, सिकटिया के उपप्राचार्य मनीष कुमार चौबे से मुलाकात कर क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा की। इस दौरान अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने स्पष्ट रूप से कहा कि ईसीएल राजमहल परियोजना से प्रभावित परिवारों के बच्चों को कॉलेज में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब संस्थान ईसीएल के सीएसआर फंड से संचालित हो रहा है तो स्थानीय एवं प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का सीधा लाभ मिलना आवश्यक है अध्यक्ष ने कहा कि महागामा नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे युवा हैं, जिनमें प्रतिभा तो है, लेकिन संसाधनों और अवसरों की कमी के कारण वे तकनीकी शिक्षा से दूर रह जाते हैं। यदि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नामांकन और प्रशिक्षण का अवसर दिया जाए, तो वे रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण देना बेहद जरूरी हो गया है। तकनीकी शिक्षा युवाओं के भविष्य को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा के विस्तार, कौशल विकास कार्यक्रमों और युवाओं के हित में संचालित योजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों और युवाओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button