गोड्डा

योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने से पलायन पर रोक : डालसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बसंतराय : झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित 90 दिवसीय इंटेनसिव कार्यक्रम के तहत डालसा के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर बसंतराय प्रखंड के सुस्ती, जमनीकोला, डेरमा, सांजपुर सांखी पंचायत क्षेत्र के गांवों में विधिक शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को नालसा की योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने नालसा की गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन योजना 2015 से संबंधित जानकारी दी गई।
इस दौरान डालसा टीम में शामिल बिट्टू कुमार मंडल, मालती मुर्मू, सत्यम कुमार, सौरभ कुमार आदि ने कहा कि यह राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से मजदूरों के पलायन पर रोक लगेगी। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक सरकार की गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुंचाना है।
मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को उनके कानूनी व बुनियादी अधिकारों और सामाजिक-आर्थिक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने, राष्ट्रीय, राज्य, जिला और तालुका स्तर पर कानूनी सहायता तंत्र को मजबूत करना ताकि गरीब लोग बिना किसी बाधा के योजनाओं का लाभ उठा सकें। दूर-दराज के क्षेत्रों, पंचायतों और हाट-बाजारों में विधिक सेवा क्लीनिकों और पैरा-लीगल वॉलेंटियर्स के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना। यह योजना अभिवंचितों व सरकारी विभागों के बीच एक पुल का काम करती है। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button