मथुरा

वृंदावन में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता का सिर फोड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में रमणरेती पुलिस चौकी क्षेत्र में एक मनचला घर में घुसकर नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर जागे पिता ने जब विरोध किया तो मनचले ने पिता के सिर पर लाठी मार दी, जिससे उनका सिर फट गया। पत्नी लहूलुहान हालत में पति को लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है। महिला ने पुलिस को बताया कि रात को ई रिक्शा चलाकर उनके पति घर पर आए। वह संत प्रेमानंद के आश्रम के समीप दुकान लगाने के बाद सुबह करीब चार बजे घर लौटीं। उनकी 15 वर्षीय बेटी और वह सो रहे थे तभी सुनरख निवासी एक व्यक्ति उनके घर में घुस आया और बेटी से छेड़खानी करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर पति ने जब विरोध किया तो मनचले ने उनके उसने सिर में लाठी मार दी। पुलिस ने घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया और मामले की जांच शुरु कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button