गाजियाबाद

फरार आरोपी गिरफ्तार, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  थाना अंकुर विहार पुलिस ने सोमवार को  लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को खन्ना नगर कालोनी से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अथर अली पुत्र अख्तर अली निवासी जाफराबाद, दिल्ली के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उसका पति और उसके परिजन उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे तथा उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने की कोशिश की जाती थी। विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी भी मेरे ससुराल वालों ने दी  थी। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अथर लोनी के खन्ना नगर इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2023 में उसका निकाह पीड़िता से हुआ था। उसने कहा कि महिला की यह दूसरी शादी थी, जबकि उसकी पहली शादी थी। दोनों का एक दो वर्षीय पुत्र भी है। आरोपी के मुताबिक, विवाह के बाद से दहेज में मिले सामान और घरेलू विवादों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button