शामली
डायल-112 सेवा को मिले नए वाहन
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
जनपद में आपातकालीन पुलिस सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु डायल-112 सेवा को 01 चारपहिया एवं 09 दुपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए। पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसपी शामली एवं एएसपी ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों ने बताया कि नए वाहनों से पुलिस की प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा तथा संकरी गलियों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी त्वरित सहायता पहुंचाई जा सकेगी।