नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। जनपद शामली पुलिस द्वारा रविवार को कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण, यातायात सुरक्षा तथा जनजागरूकता को लेकर जिलेभर में विभिन्न अभियान चलाए गए। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने कई महत्वपूर्ण कार्यवाहियां करते हुए आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया।