मथुरा

अंतरराज्यीय वाहन चोर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

दर्ज हैं डेढ़ दर्जन से अधिक केस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के थाना जैंत पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में डेढ़ दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया सोमवार रात करीब पौने नौ बजे सूचना मिली थी कि थाना जैंत में दर्ज बाइक चोरी की प्राथमिकी से संबंधित बदमाश चोरी की बाइक के साथ देवी आटस रोड की ओर जाने वाले बम्बे के पास से गुजर रहा है। सूचना पर थाना अध्यक्ष जैंत सोनू कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में जा लगी और वह वहीं गिर गया। मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान अयूव उर्फ मोटा उर्फ विल्ला (38 वर्ष) पुत्र ईशब, निवासी सीसन, थाना जुडेहरा, जिला डीग (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए वृंदावन के सौ-शैय्या संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, 2 खोखे और चोरी की बाइक बरामद की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button