गाजियाबाद
फ्लैट के नीचे से स्प्लेंडर बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद । डीएलएफ अंकुर विहार निवासी हर्ष अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने ऑफिस मालिक धीरज वर्मा की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या DL 5S DB 6988 को कार्यालय के कार्य से चलाता था।
पीड़ित के अनुसार, वह रोज की तरह बाइक को अपने फ्लैट के नीचे खड़ी कर अपने घर चला गया। कुछ समय बाद दो अज्ञात चोर मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।



