गोड्डा

पथरगामा के सनातन बालू घाट का पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सनातन बालू घाट का बुधवार को प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, डीसीएलआर रितेश कुमार जायसवाल एवं कार्यपालक दंडाधिकारी अभय झा मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बालू घाट की व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों एवं संचालन संबंधी पहलुओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। प्रशासनिक टीम ने घाट पर संचालित कार्यों की जानकारी लेते हुए नियमों के अनुपालन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति का अवलोकन करते हुए व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button