झुंझुनू
मृतक प्रदीप के परिजनों को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद ने वीडियो कॉल पर दी सांत्वना
नीट स्टूडेंट सुसाइड प्रकरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। हाल ही सीकर में हुए बहुचर्चित नीट स्टूडेंट सुसाइड प्रकरण में मृतक प्रदीप माहीच के परिजनों से भीम आर्मी पदाधिकारियों ने उनके गांव कांणीका की ढाणी गुढ़ागौड़जी स्थित निवास पर ढांढस बंधाया। वहीं नगीना सांसद एवं भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर आजाद ने मृतक प्रदीप के पिता से वीडियो कॉल पर सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि पेपर लीक प्रकरण के मुद्दे को संसद में प्रमुखता से उठाऊंगा तथा पेपर लीक पर कठोर कानून बनाने के प्रयास करेंगे। वहां मौजूद भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र हटवाल, आसपा प्रदेशाध्यक्ष अनिल ढेनवाल, आई टी सेल प्रभारी सोनू बामणिया, सीकर जिलाध्यक्ष एडवोकेट जयस्वामी कल्याण आदि ने कहा कि पेपर लीक माफियाओं पर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो राजधानी जयपुर में प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्रोफेसर श्रवण माहिच, विजय मीरवाल, आसपा महासचिव लोकेश महीचा, ताराचंद खारिया,विनोद फ़ौजी, पवन मेघवाल, बामसेफ राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र सिंह पौंख, मीन सेना प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, राजेश काला, राजेश कुमार, पूर्णमल माहिच, शीशराम खटाणा, समाजसेवी मदनलाल मेघवाल, विजेन्द्र, मुकेश, विक्रम सिंह माहिच, अनिल परसोया, सुधीर मेघवाल, आदि उपस्थित रहे।



