खैरथल
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का जयपुर में प्रदर्शन
खैरथल-तिजारा से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। नीट पेपर लीक मामले के विरोध में गुरुवार को जयपुर में आयोजित कांग्रेस के विशाल प्रदर्शन एवं भाजपा कार्यालय घेराव कार्यक्रम में खैरथल-तिजारा जिले से कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक प्रकरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा कार्यालय की ओर मार्च किया और युवाओं को न्याय दिलाने की मांग की। खैरथल-तिजारा जिले से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। तिजारा से विधानसभा प्रत्याशी इमरान खान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनीश खान शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भारत चौधरी महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विनोद कुमारी सांगवान जिला सचिव फतेह मोहम्मद संदीप अग्रवाल दौलत नगर शकील खान बागोर सहित बड़ी तादाद कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे


