हापुड़

जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से जनसुनवाई के दौरान सुनी जा रही जनता की शिकायतें

जनसुनवाई में अवैध खनन, आयुष्मान कार्ड, बिजली एवं जल भराव की समस्या से जिलाधिकारी से की शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश, जनसुनवाई में आई शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें

हापुड़ – जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा प्रातः 10:00 बजे से अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित होकर जनसुनवाई की गई । जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी को शिकायतकर्ताओं द्वारा विभिन्न शिकायतों से अवगत कराया गया जैसे बिजली, आयुष्मान कार्ड, अवैध खनन सड़कों में जल भराव इत्यादि मुख्य रही। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता की शिकायतों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान जो भी शिकायत प्राप्त हुई है उनका निस्तारण गुणवत्तापरख करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की जनसुनवाई में आने वाले पीड़ित को न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button