पाकुड़

जनभागीदारी अभियान – सबसे दूर, सबसे पहले का शुभारम्भ, जनजातीय क्षेत्रों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर

Public Participation Campaign – Launch of the first remotest, emphasis on ensuring reach of schemes to tribal areas

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। समाहरणालय सभागार में सोमवार, 18 मई को जनजातीय गरिमा उत्सव के अन्तर्गत जनभागीदारी अभियान – सबसे दूर, सबसे पहले कार्यक्रम का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों के अधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य, कार्ययोजना तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अभियान के दौरान समन्वित एवं सक्रिय भूमिका निभाते हुए दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करे। प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने खोला जोड़ा एवं पोचाथोल पंचायत का दौरा कर अभियान के विभिन्न बिंदुओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। साथ ही पाकुड़ प्रखण्ड सभागार में गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में एई, जेई, पंचायत सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों को सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप सभी गतिविधियों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने बताया कि यह विशेष अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक संचालित किया जायेगा। अभियान का उद्देश्य दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके तहत PM JANMAN/DA-JGUA ग्रामों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं का संतृप्तिकरण तथा जनजागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जायेगा। अभियान के अन्तर्गत 19 मई से 25 मई तक संतृप्ति एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान ग्राम स्तर पर सघन शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर तथा पात्र लाभुकों के बीच एंटाइटलमेंट प्रमाणपत्र एवं कार्ड का वितरण किया जाएगा। वही 20 मई को ग्राम भ्रमण अभियान के तहत अधिकारियों, कर्मयोगियों एवं गैर-सरकारी संगठनों द्वारा ट्रांसेक्ट वॉक आयोजित कर गांवों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जायेगा। 21 मई से 23 मई तक सभी आदि सेवा केन्द्रों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा। इसके बाद 24 मई को अभियान से सम्बन्धित प्रलेखन, प्रगति समीक्षा तथा KPI आधारित रिपोर्ट कार्ड तैयार किए जायेंगे। अभियान के अंतिम दिन 25 मई को जिला सभागार, पाकुड़ में उपायुक्त एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए द्वारा मीडिया ब्रीफिंग आयोजित की जायेगी। साथ ही प्रखंड एवं ग्राम स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान की प्रगति एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की जायेगी। कार्यशाला के दौरान अधिकारियों से अपील की गई कि अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। पाकुड़ प्रखण्ड सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीपीआरओ तेतु राय, बीपीओ अजीत कुमार टुडू, एई जमील अख्तार, एई सुमन कुमार, जुलियास हसदा, पंचायत सचिव अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button