जालौन

जनपद में 538 बसोर समाज के लोगों को मिला आवास योजना का लाभ

 डा. निर्मल ने जलालपुर गांव में बसोर परिवारों की जमीनी हकीकत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। विकास भवन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सभापति दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति विधान परिषद उत्तर प्रदेश डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अब तक जनपद के 538 बसोर परिवारों को आवास योजना से लाभांवित करवा चुकी है। जो भी अवशेष परिवार है उन्हें भी बजट आते ही आवास योजना का लाभ मिल जायेगा।
पत्रकारों से वार्ता के दौरान डा. निर्मल ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने जलालपुर गांव में बसोर परिवारों की जमीनी हकीकत देखी गांव के 52 परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाया जा चुका है। जबकि अभी भी गांव में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं जिन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला जो आज भी कच्चे आवासों में रहने को विवश हैं ऐसे सभी परिवारों को बजट आते ही आवास योजना का लाभ दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश में दलित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण का नया युग प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सबसे अधिक लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब एवं दलित परिवारों को मिला है।
डॉ. निर्मल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने गरीब परिवारों के जीवन स्तर में ऐतिहासिक परिवर्तन किया है। अब गरीबों के घरों में पक्की छत, बिजली की रोशनी, गैस चूल्हा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में लखनऊ के ऐशबाग में भव्य डॉ. आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है, जहां 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि यह स्मारक सामाजिक न्याय और समरसता का प्रतीक बनेगा। डॉ. निर्मल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत घर-घर शौचालय निर्माण से सदियों पुरानी हाथ से मैला उठाने की अमानवीय प्रथा पर प्रभावी रोक लगी है। सरकार द्वारा सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों को अनिवार्य किया गया है तथा दुर्घटना की स्थिति में मृतक परिवारों को 30 लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज दलित समाज को केवल योजनाओं का लाभ ही नहीं, बल्कि शासन और राजनीति में भी सम्मानजनक भागीदारी मिल रही है। डॉ. निर्मल ने जनपद में आपदा राहत कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को त्वरित राहत प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में 4 जनहानियों के मामलों में कुल 16 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। वहीं 8 पशुहानि प्रकरणों में 1 लाख 48 हजार 500 रुपये की सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि एवं अग्निकांड से प्रभावित 14 मकान क्षति प्रकरणों में कुल 1 लाख 77 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। साथ ही अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में हुई ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से प्रभावित 13,262 किसानों को कुल 8 करोड़ 41 लाख 27 हजार 349 रुपये की राहत राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button