जालौन

माधौगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

पांच साथी पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में रहे सफल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

माधौगढ़ (जालौन)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ के पर्यवेक्षण में थाना माधौगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि 5 साथी मौके से भाग जाने में सफल रहे। यह कार्रवाई 22 मई 2026 को आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने की सूचना पर की गई।
पुलिस के अनुसार थाना माधौगढ़ पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोहल्ला पटेल नगर, कस्बा एवं थाना माधौगढ़ निवासी 42 वर्षीय पवन मिसुरिया पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र मिसुरिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, सट्टे में प्रयुक्त सामग्री तथा नगद 720 रुपये बरामद किए गए। वहीं सागर दुबे पुत्र रामकुमार दुबे, जानू भाटिया पुत्र महेश भाटिया, अंकुश गुप्ता पुत्र बीरेंद्र गुप्ता निवासीगण माधौगढ़, अतुल दुबे निवासी चितौरा व बिपिन वर्मा पुत्र रामौतार वर्मा निवासी सरावन मौके से भाग गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन माध्यम से आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने का कार्य कर रहा था। मामले में पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 तथा बीएनएस की धारा 112(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर वर्ष 2020 में मारपीट तथा वर्ष 2021 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो चुका है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिलाष कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक आजिद खान, हेड कांस्टेबल लवलेश कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार एवं एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button