शामली
विद्यालय में नशा-मुक्ति जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों को किया जागरूक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। जनपदभर में चलाए जा रहे नशा-मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को थाना आदर्शमंडी पुलिस द्वारा सत्यनारायण इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्रों को शिक्षा, खेलकूद, अनुशासन एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार एवं समाज पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि नशा अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण बनता जा रहा है तथा नशा-मुक्त जीवन ही सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की नींव है। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से नशे से दूर रहने एवं समाज को नशा-मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।
