कैराना

बेटे की आंख की रोशनी जाने का आरोप

इलाज का खर्च मांगने पर महिला से मारपीट का आरोप

एसपी से लगाई गुहार, घर में घुसकर कपड़े फाड़ने और अश्लील हरकत करने का भी लगाया आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। कस्बे के मोहल्ला ख्वाजबक्श निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पड़ोस के तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि एक व्यक्ति द्वारा डंडा मारने से उसके सात वर्षीय बेटे की आंख की रोशनी चली गई, लेकिन उपचार का खर्च देने के बजाय आरोपियों ने उसके साथ मारपीट और अभद्रता की। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला ख्वाजबक्श निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि एक जनवरी 2026 को उसका सात वर्षीय पुत्र घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक हाथ में डंडा लेकर आया और बच्चे की पिटाई कर दी। डंडा उसकी आंख में लगने से गंभीर चोट आई और आंख से खून बहने लगा। परिजन बच्चे को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में लेकर गए। बाद में करनाल के एक अस्पताल में उसकी आंख का ऑपरेशन कर लेंस डाला गया, लेकिन अब तक आंख की रोशनी वापस नहीं आई है। महिला का आरोप है कि बच्चे के इलाज पर करीब दो लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। आरोपी पक्ष ने इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में इससे मुकर गया। पीड़िता के अनुसार, तीन मई को जब उसने उपचार में हुए खर्च की मांग की तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ देर बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ उसके घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button