जालौन

परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर स्लीपर बसों से वसूला 76 लाख रुपया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल एवं विनय कुमार पाण्डेय यात्री, मालकर अधिकारी द्वारा 23 मई 2026 को परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान 3 स्लीपर बसों के विरुद्ध चालान, निरुद्ध की कार्यवाही की गई। साथ ही माह मई 2026 में परमिट शर्तों का उल्घंन करने वाली 8 स्लीपर बसों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी व 5 स्लीपर बसों को निरुद्ध किया गया, जिनसे प्रशमन शुल्क के रुप में 76 लाख रुपया वसूल किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button