बरेली

नो व्हीकल डे’ पर जिलाधिकारी पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट

ईंधन बचत और फिटनेस का जिलाधिकारी ने दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अपील एवं  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने शनिवार और सोमवार को ‘‘नो व्हीकल डे‘‘ के रूप में घोषित किया है। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह आज अपने आवास से पैदल चलकर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पहुंचे।
जिलाधिकारी ने ईंधन की बचत, ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य से समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वह देशहित के इस कार्य में सहयोग प्रदान करने हेतु कम से कम वाहनों का प्रयोग करें। साथ ही सप्ताह में दो दिन अर्थात सोमवार एवं शनिवार को वाहन मुक्त दिवस (NO VEHICLE DAY) के रूप में मनाया जाए और इन दिवसों में अपने निजी/सरकारी वाहनों से यात्रा न कर सार्वजनिक वाहनों से यात्रा करना सुनिश्चित किया जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button