हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के इस सदस्य को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग लोहसिंधना थाना क्षेत्र में संगठित अपराध के राहुल दुबे गैंग के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए। एक राहुल दुबे गैंग सदस्य को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को हजारीबाग पुलिस अधीक्षक  गुप्ता सूचना मिली कि लोहसिंघना थाना क्षेत्र के ग्राम रोतरा में राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य जुटे हुए एवं किसी बड़ी घटना को अजांम देने की योजना बना रहे है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्री अमित आन्नद (भा०पु० से०) अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहसधिना थाना क्षेत्र के ग्रा म रोतरा में नगर निगम डम्पिंग यार्ड के कुछ दुरी पर पिस्टल मैग्जीन के साथ के साथ जियाउल रहमान उर्फ मुजमील. उर्म-25 वर्ष, पिता स्व० रिजवान आलम, सा० पगमील, आजाद नगर, पेलावल को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 05 खोखा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।  गिरफ्तार अभियुक्त से पूछ-ताछ के कम में बानादाग रेलवे साईडिंग में लेवी लने एवं दशहत फैलाने के उदेश्य से फायरिंग करने जाना था।  उक्त अभियुक्त को लोहसिघना थाना काण्ड सं0-57/26, दिनांक-22.05.2026, धारा-112(2)/61(2) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी०) (ए०)/26/27 आर्म्स एक्ट के तहत न्ययायिक हिरासत में भेजी जा रही है।  इस संदर्भ में राहुल दुबे गिरोह के विरूद्ध पूर्व में भी लगातार गिरफ्तारी की गई है एवं वर्तमान में निंरतर छापामारी की जा रही है तथा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इनका अपराधिक इतिहासः-  कटकमसांडी (पेलावल) थाना काण्ड सं0-242/25, दिनांक-17.11.2025 को एन०डी०पी०एस० एक्ट के तथा सदर (बड़ाबाजार) थाना काण्ड सं0-368/24 में भी जेल जा चुका है। इनके पास से पिस्टल-01 पीस मैग्जीन सहित  जिन्दा गोली-02 पीस। पिस्टल का खाली मैग्जीन-01  खोख 05 पीस मोबाइल-01 पीस बरामद किया गया।छापामारी अभियान में मुख्य रूप से अमित आन्नद अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागॉव, हजारीबाग निशान्त केरकेटा थाना प्रभारी, लोहसिंघना। वेद प्रकाश पाण्डये, प्रभारी, पेलावल नेमधारी रजक, थाना प्रभारी, कोर्रा। सत्यम गुप्ता, लोहसिंघना थाना।तकनिकी शाखा, अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय लोहसिघंना थाना सशस्त्र बल शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button