गाजियाबाद

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो से गंदे पानी और जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

गाजियाबाद : टीला मोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। कॉलोनी के लोगों को आए दिन गंदे पानी और जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
शनिवार को भी कॉलोनी की कई गलियों में सीवर का गंदा पानी भर गया, जिससे लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई। डी-ब्लॉक निवासी अमित प्रसाद ने बताया कि उनके घर के बाहर लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। गंदा पानी सड़क तक फैल गया है, जिससे जलभराव की स्थिति बन गई है। बदबू और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button