मथुरा
छाता में अवैध मीट बिक्री पर एक्शन, एक दुकान कराई बंद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के छाता कस्बे में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता, नायब तहसीलदार शिव शंकर और फूड विभाग के हेड धीरेंद्र प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने ओल्ड सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों में औचक छापेमारी की। कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। जांच में पाया गया कि किसी भी दुकानदार के पास वैध लाइसेंस नहीं था और स्वच्छता मानकों की अनदेखी की जा रही थी। टीम ने तत्काल प्रभाव से एक अवैध दुकान को बंद कराया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस और मानकों के विपरीत मीट बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



