गोड्डा

गोड्डा एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने बसंतराय थाना क्षेत्र का किया निरीक्षण किया

 सीमावर्ती क्षेत्र पर चेक पोस्ट लगाने का निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बसंतराय। गोड्डा एसडीपीओ ने  बिहार-झारखंड सीमा से जुड़े संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एसडीपीओ ने गोरगामा अटल चौक एवं सनौर पुल पर बनाए गए चेक नाका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने कहा कि बसंतराय थाना क्षेत्र बिहार-झारखंड का सीमावर्ती इलाका होने के कारण काफी संवेदनशील माना जाता है। इस मार्ग से शराब तस्करी, अवैध कारोबार एवं संदिग्ध गतिविधियों की संभावना बनी रहती है। ऐसे में सीमा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि गोरगामा अटल चौक एवं सनौर पुल के समीप स्थायी चेक पोस्ट स्थापित किया जाए, ताकि आने-जाने वाले वाहनों की नियमित जांच हो सके और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
एसडीपीओ ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जाए तथा हर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने पुलिस जवानों को निर्देश दिया कि रात के समय गश्ती अभियान और अधिक तेज किया जाए तथा बॉर्डर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल देना है। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं शराब तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। मौके पर रामदेव वर्मा, विष्णु देव चौधरी सहित कई पुलिस जवान मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button