गोड्डा

नव पदस्थापित डीडीसी विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने संभाला कार्यभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। समाहरणालय स्थित डीडीसी कार्यालय में नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता सह पूर्व प्रभारी उप बिकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद डीडीसी विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने कहा कि जिले में विकास योजनाओं को पारदर्शिता एवं प्रभावी तरीके से संचालित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय बनाकर जनहित में कार्य करने की अपील की। साथ ही विकास कार्यों में गति लाने एवं योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रतिबद्धता जताई।
इस मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जायसवाल सहित विभागीय कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button