गोड्डा
केंचुआ चौक रैन बसेरा और थाना परिसर में पेयजल का है इंतेजाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच महागामा प्रशासन ने आमजन एवं राहगीरों को राहत पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। नगर क्षेत्र के केंचुआ चौक स्थित रैन बसेरा में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है, ताकि राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को इस तपती गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े।प्रशासन की इस पहल से खासकर दूर-दराज से आने वाले राहगीरों, मजदूरों एवं बाजार क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत मिल रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच रैन बसेरा में उपलब्ध कराया गया ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल लोगों के लिए राहत का बड़ा सहारा बन रहा है। इधर, महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल की देखरेख में महागामा थाना परिसर में भी शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चितथ कराई गई है। थाना आने वाले फरियादियों, राहगीरों एवं आम नागरिकों को गर्मी से राहत मिले, इसके लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।प्रशासन की ओर से कहा गया कि भीषण गर्मी के दौरान आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जनसेवा और नागरिकों की सुविधा के प्रति प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है तथा आगे भी इसी प्रकार राहत कार्य जारी रहेंगे।स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के इस मौसम में सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था बेहद जरूरी है। लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयास न केवल राहत पहुंचाते हैं, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत करते हैं।



