बोकारो

झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा कसमार में SIR एवं BLA-2 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सतत निगरानी का किए आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। मतदाता सूची पुनरीक्षण SIR एवं BLA-2 पर आज रविवार को कसमार प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद मध निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण SIR का सतत् रुप से गहन निगरानी करें। किसी भी योग्य एवं पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से ना कटे।यह देखते रहे एवं किसी भी अहर्ताधारी योग्य लोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने से छूटे नहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गोमिया विधानसभा की पूर्व विधायक बबीता देवी, झामुमो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी, जिला सचिव मुकेश कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम आदि ने संबोधित किए। मंच संचालन दिलीप हेंब्रम ने प्रस्तुत किए। मौके पर सोहेल अंसारी, हरेंद्र महतो, प्रिया देवी, सिकंदर कपरदार ,मिथिलेश महतो, बिनोद बिहारी महतो, जगेश्वर महतो, जयपाल महतो, नरेश कुमार महतो ,टुपकेशवर महतो सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button